संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका लापता, जेवरात व नगदी गायब


बाराबंकी। युवक ने शिक्षिका पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि करीब 16 दिन पहले रात में उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई। घर में रखी सात लाख 31 हजार नगदी समेत करीब 19 लाख के जेवर भी गायब हैं। जब वह घर पहुंचा तो दरवाजे खुले थे। घर में कोई नहीं था। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी पर ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सतरिख थाना के ग्राम संदौली उमरपुर ग्रीन सिटी निवासी अनूप तिवारी पुत्र सुरेश दत तिवारी ने बताया कि उसका विवाह तीन जून 2021 को नेहा शुक्ला के साथ हुआ था। दोनों ने संयुक्त रूप से 19 लाख रुपये की एफडी पंजाब नेशनल बैंक में कराई थी। उसने बताया कि उसके पास बाइक है। जिससे नेहा को आने जाने में बेइज्जती महसूस होती थी। वह कहती थी कि उसके साथी शिक्षकों के पास चार पहिया है। इसके लिए वह विवाद करती। कार नहीं खरीदने पर वह विवाद के साथ तोड़फोड़ करती। उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी । जिस पर उसने कुछ डाउन पेमेंट करा कर किस्तों में कार को फाइनेंस कराने की योजना बनाई। कुछ दिन तो सब ठीक चला। लेकिन उसे घूमना फिरना व बाहर खाना पसंद था। जिसके लिए विवाद शुरू कर दिया। आए दिन विवाद से अनूप के माता-पिता अपने गांव चले गए।


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी नेहा के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। वह दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देने लगी। उसने आरोप लगाया कि नेहा 29 जुलाई की रात घर में रखे करीब साढ़े 11 लाख के जेवर व सात लाख 31 हजार रुपये नगदी लेकर कहीं चली गई। घर का दरवाजा खुला था। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला होने की जानकारी दी। घर पहुंचा तो नेहा लापता थी। घर में रखी नगदी जेवर गायब था।