हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 August 2023

प्रवक्ता, एलटी ग्रेड के 5400 से अधिक पदों के लिए विज्ञापन निकालने की मांग



प्रयागराज । प्रतियोगियों ने शनिवार को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर नियमों में जरूरी बदलाव कर राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता तथा एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। उन्होंने इस बाबत लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजने की मांग की। 






शीतला प्रसाद ओझा आदि प्रतियोगियों का कहना था कि एलटी ग्रेड के 5000 तथा प्रवक्ता के 400 पदों के लिए अधियाचन होने की बात कही जा रही है। उन्होंने इन पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more