हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 August 2023

खंड शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षक ने की अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज


नरैनी। खंड शिक्षा अधिकारी के साथ शिक्षक की ओर से अभद्रता पूर्वक व्यवहार व हाथापाई को लेकर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया है।





खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने फतेहगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 अगस्त को उत्तर प्राथमिक विद्यालय मूडी कंपोजिट का निरीक्षण किया। इसमें चार अध्यापक एवं एक शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय से निकलने के बाद दुर्गा चरण श्रीवास्तव सहायक अध्यापक रास्ते में मिले और बाइक उनकी गाड़ी के सामने लगा दी। दुर्गा चरण ने अभद्रता की।
जब उन्होंने अपने स्कूल जाने के लिए कहा तो हाथापाई करने पर उतर आए। मई माह में विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसके कारण समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया गया था। इसी से नाराज होकर पीछा करते हुए, दूसरे स्कूल में पहुंचकर यह व्यवहार किया गया। थानाध्यक्ष फतेहगंज हेमराज सरोज ने बताया खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर सहायक अध्यापक दुर्गा चरण श्रीवास्तव के खिलाफ धारा 341, 352 ,353 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more