हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 August 2023

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षिका से लूट, 10 दिन बाद मुकदमा


काकोरी,। दुबग्गा में स्वतंत्रता दिवस की सुबह स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही शिक्षिका से बदमाशों ने पर्स लूट लिया। तहरीर मिलने के बाद दस दिन बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

चौक निवासी ताहिरा आसिफ दशहरी स्थित सेंट क्लेयर स्कूल में शिक्षिका है। पीड़िता के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में रिक्शे से जा रही थी। वह दुबग्गा स्थित फेडरल बैंक के पास पहुंची थी।
तभी बाइक सवार बदमाश आ धमके। जिन्होंने झपट्टा मार कर पर्स लूटा और हरदोई रोड की तरफ भाग निकले। ताहिरा के मुताबिक पर्स में सात हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी कागज थे। पीड़िता ने दुबग्गा पुलिस को वारदात की सूचना दी थी। शनिवार को पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more