हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 August 2023

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 : आवेदन शुरू, ये है जरूरी दस्तावेज

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2023-24 के लिए 23 अगस्त से कक्षा 8 के बच्चों का आनलाईन आवेदन शुरू हो चुका है, जो 18 सितम्बर तक चलेगा। सभी अध्यापक बन्धु ध्यान दें समय रहते ही अपने बच्चों का आवेदन करा दें। आवेदन के समय प्रमुख दस्तावेज जो जरूरी हैं वो इस प्रकार है...

1.कक्षा 7 का अंक पत्र
2.आय प्रमाण पत्र (बच्चे के नाम से बनेगा लेकिन आय अभिभावक की दिखाई जाएगी)
3. जाति प्रमाण पत्र
4.निवास प्रमाण पत्र
5.आधार कार्ड
6.फोटो

कोशिश करें कि विद्यालय में ही बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर दें, क्योंकि मुख्य प्रक्रिया यही है। बाकी चाहे तो अपलोडिंग का कार्य कहीं और से भी करा सकते हैं, अन्यथा वो भी स्वयं कर सकते हैं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more