शिक्षकों को ऑनलाइन मिलेंगे विद्यालय


कन्नौज। जिले  में अंतरजनपदीय तबादले पर आए 65 शिक्षकों  को 16 अगस्त को विद्यालय  आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवंटन प्रणाली पूरी तरह ऑनलाइन  होगी, जिसमें प्रोजेक्टर पर शासन द्वारा निर्धारित रिक्त विद्यालयों  की सूची प्रदर्शित होगी। महिलाओं व दिव्यांगों को विकल्प के रूप में तीन विद्यालय  चुनने का अवसर दिया जाएगा।
जिस विद्यालय  को लॉक कर दिया जाएगा, वह सूची पर प्रदर्शित नहीं होगा। विद्यालय  आवंटन के बाद अगले दिन शिक्षकों  का पदस्थापन खंड शिक्षा अधिकारी BEO द्वारा कराया जाएगा।