हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 August 2023

सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल की शिक्षा डिजिटल होगी


सरकारी स्कूलों में जीवन कौशल शिक्षा के लिए डिजिटल लर्निंग कक्षाएं तैयार होंगी। इसका लाभ 11वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेगा। इसके लिए 250 स्कूलों का चयन कर लिया गया। सुलभ और जीवन कौशल शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है।

निदेशालय को मिला था पत्र : निदेशालय को एक फाउंडेशन से सुलभ शिक्षा और जीवन कौशल शिक्षा
कार्यक्रम लागू करने के लिए पत्र प्राप्त हुआ था। इसको लेकर निदेशालय ने यह मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य युवाओं को डिजिटल के लिए तैयार करना है।



आईटी लैब स्थापित होंगी

इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों में आईटी लैब स्थापित की जाएगी। छात्रों को डिजिटल लर्निंग के लिए क्रोमबुक, एलईडी स्मार्ट टीवी, वेबकैम सहित कई दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल प्रमुखों को शिक्षक नामित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more