UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 September 2023

बिहार शिक्षक भर्ती : दूसरे चरण में 70 हजार शिक्षकों की बहाली होगी, इन पदों पर होगी नियुक्ति , देखें



पटना । राज्य सरकार ने त्योहार से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों और अनुबंधकर्मियों की बड़ी सौगात दी है। दूसरे चरण के तहत प्रदेश में जल्द 70692 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। वहीं, 74256 सैप, विकास मित्र, शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालिमी मरज) के मानदेय में भारी वृद्धि की गई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर मुहर लगाई।



जिन शिक्षकों को बहाली होने वाली उनमें शिक्षा विभाग के तहत वर्ग 6 से 12 तक के अध्यापकों के 69692 व पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 1000 पद शामिल हैं। इनकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी कैबिनेट बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कारवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के तहत पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्था के अधीन पहले से उच्च माध्यमिक शिक्षक के 18830 रजित च रिक्त पद, माध्यमिक शिक्षक के 18880 सृजित व रिक्त पद और 6 से 8 तक के 31982 सुजित व रिक्त पद को प्रत्यार्पित करते हुए 11 से 12 तक के लिए शिक्षक के 18830 पर मंजूर किए गए हैं। इसी दया धर्म 9 से 10 तक के लिए 18880] [व] वर्ग 6 से 5 के लिए, 31962 पदों की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने कुल 45 प्रस्तावों पर मुहर लगानी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more