हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 September 2023

10वीं और 12वीं के फॉर्म में संशोधन को खोली वेबसाइट


2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली बार यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के विवरण में ऑनलाइन संशोधन के लिए वेबसाइट खोल दी है। पहले प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ऑफलाइन संशोधन होता था। विद्यार्थियों के हित में बदलाव करते हुए एक महीने के लिए बोर्ड की वेबसाइट खोल दी गई है, ताकि सभी विवरणों जैसे नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, फोटो एवं विषय आदि को संशोधित किया जा सके।

बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वेबसाइट पर अपलोड 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के विवरणों की अभिलेखों से भली-भांति जांच कर लें। अभिभावकों से भी चेकलिस्ट की जांच करा ली जाए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उसे वेबसाइट पर तत्काल संशोधित/अपडेट करा दें। सुनिश्चित कर लें कि 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले एक भी छात्र-छात्रा का विवरण अपलोड होने से छूटने न पाए और उसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।



199 कॉलेज परीक्षा से हो चुके डिबार

प्रयागराज। छात्र-छात्राओं के विवरण में समय से संशोधन न होने के कारण पिछले सालों की परीक्षा में काफी कठिनाइयां पैदा हुई थीं। 2020 से 2022 तक की परीक्षा में नियम विरुद्ध अंतिम अनुक्रमांक मांगने वाले दोषी प्रधानाचार्यों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे संबंधित 199 विद्यालयों को डिबार कर दिया गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more