हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

20 September 2023

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सवेतन बहाल


बदायूं। बीईओ की जांच आख्या के आधार पर बीएसए स्वाति भारती ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा (प्रधानाध्यापक ) को बहाल कर दिया है। हालांकि आंदोलनरत शिक्षक बीएसए के खिलाफ बुधवार को धरने को लेकर अडिग हैं।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय पर हुए चार सितंबर को धरना-प्रदर्शन के दौरान उपजे विवाद के अगले दिन बीएसए ने आरिफपुर नवादा स्थित विद्यालय में औचक की है। निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रधानाध्यापक संजीव शर्मा नहीं मिले। साथ ही अन्य कमियां भी सामने आईं। ऐसे में बीएसए ने संजीव शर्मा को निलंबित कर दिया।

साथ ही तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर बीईओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई से शिक्षकों में उबाल आ गया था। इस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संजीव शर्मा का निलंबन वापस लेने और बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 20 सितंबर को मालवीय आवास पर धरने की घोषणा की है 


इस बीच मंगलवार को बीएसए ने संजीव शर्मा को सवेतन बहाल कर दिया। ऐसे में अब संजीव शर्मा का कहना है कि निष्पक्ष जांच की मांग और बीएसए के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें वह शामिल होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more