हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2023

पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक 21 को स्कूलों के गेट पर करेंगे प्रदर्शन



लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) पुरानी पेंशन बहाली के लिए 21 नवंबर को सभी विद्यालयों के गेट पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने सभी जिला व मंडल अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने कहा है कि इसी क्रम में शिक्षकों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 22- 23 नवंबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। जिला इकाई विद्यालयों के गेट पर प्रदर्शन विद्यालय बंद होने के बाद करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more