हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2023

42 प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने दिया नोटिस


अलीगढ : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 42 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों नोटिस जारी किए गए हैं। टप्पल खंड शिक्षा अधिकारी ने ये नोटिस विद्यालयों में छात्र संख्या कम होना, निपुण न बनाना व अन्य अनियमितता के चलते जारी किए हैं। बीएसए राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इन विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय उटवारा संख्या- एक व दो प्राथमिक विद्यालय मरौरगढ़ी के अलावा देवाका नगरिया गौरौला, दमुआका, पीपली कारह, विचपुरी प्राथमिक विद्यालय आदि हैं। बीएसए ने कहा कि जमीर जगाकर कार्य किया जाए तो परिणाम बेहतर हो सकते हैं। दिसंबर माह में ब्लाक को निपुण घोषित किया जा सकता है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more