हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

पुरानी पेंशन के लिए वित्त मंत्री से मिले यूनियन नेता


प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के दर्जनों पदाधिकारी दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए।



संयुक्त महामंत्री उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ एवं सयुंक्त जिला महामंत्री भारतीय मजदूर संघ प्रयागराज रूपम पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग रखी। यूनियन नेताओं का कहना है कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने आश्वस्त किया कि पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कदम उठाएं जाएंगे। प्रयागराज से कार्यकारी अध्यक्ष एके राय, उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, अजय सिंह, सभाजीत चौबे, प्रहलाद कुमार, आशीष मिश्र, ध्रुव नंदन, राज कुमार दास, अमरेंद्र तिवारी, अंकितेश पांडेय, रंजय कुमार अम्बस्टा, प्रभात कुमार आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more