हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

शिक्षकों के तबादले जनवरी में होंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मण्डल गुरुवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एम के सुंदरम से भेंट कर शिक्षकों, शिक्षा मित्रों एवं बच्चों की विभिन्न समस्याएं रखी। बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने शिक्षकों का अन्त जनपदीय पारस्परिक एवं गैर जिले में पारस्परिक तबादले की मांग की।

इसके अलावा शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने, एमडीएम खाने के लिए बच्चों को नए बर्तन मुहैया कराने, बैठने के लिए कुर्सी मेज समेत कई मांगें रखी। उन्होंने भरोसा दिया कि पारस्परिक तबादले जनवरी के पहले हफ्ते में किये जाएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more