हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

स्कूलों में अब नहीं घुस सकेंगे अन्ना मवेशी, चहारदीवार बनने से न होगा कब्जा और न ही शरारती तत्व कर सकेंगे घुसपैठ

 

औरैया। शहर के बीचोंबीच स्थित परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवाल न होने से छुट्टी के बाद यहां शरारती तत्वों का डेरा बन जाता है।






छुट्टा मवेशियों के ठहरने का स्थान बन चुके इन स्कूलों का परिसर अतिक्रमण की चपेट में था। अब इन स्कूलों की सुध ली गई है। चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराते हुए शिक्षा विभाग की ओर से इन स्कूलों को शरारती तत्वों से मुक्त कराया जा रहा है। जल्द स्कूलों की सूरत बदलेगी। कायाकल्प का असलियत में अमल नजर आएगा।






शहर के पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित प्राथमिक विद्यालय बघाकटरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगर क्षेत्र व प्राथमिक विद्यालय गुरुहाई में अभी तक बाउंड्रीवाल नहीं थी। नगर क्षेत्र के 17 परिषदीय स्कूलों में से इन तीनों विद्यालय की हालत बहुत कुछ बाउंड्रीवाल के अभाव में खराब बनी। स्कूल की छुट्टी के बाद व उससे पहले यहां छुट्टा मवेशियों का जमावड़ा बन जाता। यहां तक कि शरारती तत्वों का छुट्टी के बाद जमावड़ा रहता।




स्कूल परिसर में कब्जे भी हुए। प्राथमिक विद्यालय बधाकटरा के कुछ हिस्से पर अवैध तरीके से निर्माण कराते हुए दुकान भी बना ली गई। समय के साथ ली गई सुध के बाद अब इन स्कूलों में बाउंड्रीवाल बनना शुरू हुआ है। ऐसे में बच्चों का शिक्षण कार्य सुरक्षित व घिरे हुए परिवेश में होगा। किसी भी तरह की अव्यवस्था चाहर से अंदर दाखिल नहीं हो पाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more