हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

बर्खास्त होंगी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहीं चार शिक्षिकाएं


गोरखपुर: बेसिक शिक्षा विभाग ने बिना किसी सूचना के वर्षों से अनुपस्थित रहने वाली चार शिक्षिकाओं के विरुद्ध बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में सेवा समाप्ति के लिए इन्हें अंतिम नोटिस जारी की गई है। अनुपस्थित एक शिक्षिका को विभाग पूर्व में सात, एक को पांच व दो को तीन-तीन नौटिस जारी कर चुका है लेकिन किसी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।


बीएसए ने जिन चार शिक्षिकाओं को अंतिम नोटिस जारी किया है उनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाउर देउर, कौड़ीराम में तैनात शिक्षिका ज्योत्सना सिंह आठ नवंबर 2021 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहीं हैं। इन्हें विभाग द्वारा अब तक सात नोटिस दिया जा चुका है। इसी तरह कंपोजिट पूमावि तेतरिया, पाली में तैनात शिक्षिका अमीना खातून 14 अगस्त 2019 से अनुपस्थित हैं। इन्हें अब तक पांच नोटिस भेजा चुका है। जबकि कंपोजिट पूमावि तेतरिया पाली में तैनात शिक्षिका साईमा रियाज 26 जनवरी 2022 से तथा कंपोजिट पूमावि माट, पाली में तैनात शिक्षिका इरम फातिम एक जुलाई 2019 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहीं हैं। इन दोनों को तीन-तीन नोटिस विभाग दे चुका है। लेकिन इनमें से न तो कोई बीएसए कार्यालय में पक्ष रखने के लिए उपस्थित हुआ और न ही कोई लिखित जवाब ही दिया। अब अंतिम नोटिस जारी करते हुए बीएसए ने पांच दिसंबर 2023 तक कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश दिया है।


लंबे समय अनुपस्थित चल रही चार शिक्षिकाओं ने बार-बार नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। जो घोर अनुशासनहीनता है। अब इन्हें अंतिम नोटिस दी गई है। इसके बाद भी यदि इन्होंने कार्यालय में उपस्थित होकर पक्ष नहीं रखा तो इनके विरुद्ध सेवा समाप्ति की
कार्रवाई कर दी जाएगी । रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more