हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

नए साल में होंगे परस्पर तबादले, नहीं टूटेगा शिक्षकों का जोड़ा, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने दिया आश्वासन


लखनऊ। बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों के परस्पर तबादले व पदोन्नति को लेकर बृहस्पतिवार को उप्र. बीटीसी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम से मिला। प्रमुख सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि जिले के अंदर और एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले पर प्रमुख सचिव ने कहा कि परस्पर तबादले जनवरी के पहले सप्ताह में किए जाएंगे। कोशिश होगी किसी शिक्षक का जोड़ा (पेयर) न टूटे। समय पर
पदोन्नति की प्रक्रिया भी पूरी होगी।


उन्होंने शिक्षामित्रों की समस्या का स्थायी हल निकालने का भी आश्वासन दिया। कहा, जिन महिला शिक्षामित्रों की शादी दूसरे जिले में हुई है, उनको और मूल विद्यालय में जाने के इच्छुक शिक्षामित्रों को अवसर दिया जाएगा। संघ की अन्य मांगों पर प्रमुख सचिव ने कहा कि विद्यालयों के पास नशा व शराब की दुकानों को हटाने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री शुभम शुक्ला, सविता यादव, लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्याम शंकर यादव शामिल थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more