हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

डिजिटल पढ़ाई अब और आसान होगी: बेसिक शिक्षा विभाग

लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में डिजिटली पढ़ाई-लिखाई अब और आसान होगी। बेसिक शिक्षा विभाग प्राइमरी के बच्चों को बहुत ही आसानी से समझने लायक स्टूडेंट पाकेट बुकलेट तैयार करने जा रहा है। इससे डिजिटल लर्निंग को तेजी से बढ़ावा मिल सकेगा।



इसके तहत स्टूडेंट पॉकेट बुकलेट में दिए गए गणित, विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषयों से संबंधित क्यूआर कोड को स्कैन कर बच्चे आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा के महानिदेशक विजय किरन आनंद की माने तो इससे बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी समझने-समझाने में आसानी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more