हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 November 2023

प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी चुनाव के लिए आज होगा नामांकन


लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 24 नवंबर को नामांकन और तीन दिसंबर को मतदान होगा। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया लखनऊ के रिसालदार पार्क स्थित शिक्षक भवन में होगी।


चुनाव में प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के शिक्षकों के 2254 प्रतिनिधि प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगी। इसमें एक अध्यक्ष, एक महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक ऑडिटर, एक संयुक्त मंत्री, पांच मंत्री, पांच उपाध्यक्ष, पांच संगठन मंत्री व पांच प्रचार मंत्री का चुनाव करेंगे। साथ ही 18 मंडल में एक-एक मंडलीय संगठन मंत्री का भी चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रमुख पदों पर नामांकन के लिए 15 जिलों के अध्यक्ष व मंत्री प्रस्तावक होंगे।
24 नवंबर को सुबह आठ से दस बजे तक नामांकन प्रपत्र जारी किए जाएंगे। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक नामांकन होगा। इसी दिन शाम चार बजे तक नाम वापसी होगी। अगर मतदान की जरूरत पड़ी तो तीन दिसंबर को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more