प्रदेश भर में शीतलहर का प्रकोप जारी


शीतलहर का प्रकोप, मेरठ व मुजफ्फरनगर सबसे ठंडे

लखनऊ। प्रदेश भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घने कोहरे की चादर से अधिकतर इलाके ढके हैं। सोमवार को कई इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। इसी क्रम में मौसम विभाग ने शीतलहर व घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सोमवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ मुजफ्फरनगर व मेरठ सबसे ठंडा रहा।

हालांकि कई इलाकों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है, लेकिन दिन का तापमान गिरा है। इनमें सामान्य से 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। चुर्क, मुजफ्फरनगर, फतेहगढ़, मेरठ और शीतलहर की चपेट में रहे।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक चुर्क में न्यूनतम तापमान 3.8 व फतेहगढ़ में 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लखनऊ में तापमान में मामूली वृद्धि हुई और पारा क्रमशः 15 और 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के

400 उड़ानें प्रभावित और 68 रद्द, 100 ट्रेनें भी लेट नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी धूप के बावजूद शीतलहर के कारण ठंड में कमी नहीं आई। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में 400 से अधिक घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें व 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं। 68 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि मार्ग बदलकर चार उड़ानों को जयपुर व एक को अहमदाबाद भेजा गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर चलेगी। ब्यूरो

मुताबिक अभी घना कोहरा और शीतलहर के हालात बने रहेंगे। उधर, आगरा और गोरखपुर में कोहरा के कारण दृश्यता शून्य रही।

अवध के इन जिलों में घने कोहरे से सतर्क रहने की जरूरत : लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, श्रावस्ती, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर व अयोध्या।