UpdateMarts
Follow Channel

07 February 2024

अब नौ से तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल



प्रयागराज। जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के आठवीं तक के स्कूल अब सुबह नौ से तीन बजे तक खुलेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के अनुसार वर्तमान में मौसम में सुधार को देखते हुए विद्यालयों का समय नौ से तीन बजे तक किया जाता है। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि स्कूलों में ससमय उपस्थित होकर दायित्वों का निर्वहन करें।