प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 में सफल फ्रेश और नवीनीकरण के लिए अर्ह अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन और बिल डाटा अपलोड करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ाकर नौ फरवरी कर दी गई है। मनोविज्ञानशाला की निदेशक ऊषा चन्द्रा के अनुसार प्रथम स्तर विद्यालय (इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर) पर डाटा सत्यापित करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। द्वितीय स्तर जिला विद्यालय निरीक्षक (जिला नोडल ऑफिसर) पर डाटा सत्यापित करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस साल से आईएनओ और डीएनओ के बायो आंथेटिकेशन का निर्णय लिया है। इसमें देरी के कारण अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ रही है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

