हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 April 2024

बिहार में अब डीबीटी से नकद भुगतान के बजाय सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को रेडीमेडयूनिफॉर्म देने का फैसला , देखें

पटना : अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले एक से 12वीं तक के छात्रों को पोशाक के लिए राशि नहीं, उन्हें सिली सिलाई यूनिफार्म दी जाएगी। सत्र 2024-25 के लिए शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दिया गया है। विभाग की ओर से जेम पोर्टल पर सबमिशन और टेक्निकल बिड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही विभाग की ओर से वित्तीय बिड खोलकर एजेंसी फाइनल की जाएगी। इसके बाद ही मानक के अनुसार यूनिफार्म मुहैया कराने वाली एंजेंसियों की इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। 


विभाग की ओर से पहले कक्षा एक से 12वीं के के लिए केंद्रीकृत व्यवस्था भी हुई तैयार

विद्यार्थियों को 600 से 1500 रुपये सालाना दिए जाते थे। समीक्षा में पाया गया कि राशि सही मद में खर्च नहीं हो रही। हाल ही में शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों के आनलाइन मीटिंग की गई। इसमें में डीईओ को भी स्कूल यूनिफार्म सभी विद्यार्थियों को मिले सके, इसकी प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सेंट्रलाइज प्रोसेस भी तैयार करने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more