30 April 2024

करंट लगने से शिक्षक की मौत


राजा कमलाकर इंटर कालेज, शंकरगढ़ के शिक्षक की चित्रकूट में करंट लगने से रविवार को मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिलखते परिजन भी कर्वी चले गए।




चंदन सिंह उर्फ मोहित सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 10 राजा कोठी शंकरगढ अपनी बहन रागिनी सिंह के घर राजापुर के महुआ गांव जनपद चित्रकूट रविवार को गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए थे। रविवार की सुबह घर के बाहर लगे टेंट के खंभे में करंट के चपेट में आने से झुलस गए। परिवारजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवारजनों के साथ-साथ शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। चंदन सिंह भाई बहनों में मझले थे। चंदन सिंह के पिता सुखपाल सिंह राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक हैं।