हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 April 2024

नई किताबों से आज रूबरू होंगे मास्टर ट्रेनर



प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कक्षा एक और दो की किताबें बदल दी गईं हैं। यह किताबें मई में आ सकती हैं। 30 अप्रैल से चार मई तक 20 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जाएगा। फिर वह सभी जिलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें चलनी है। उन किताबों को उत्तर प्रदेश के परिवेश में राज्य शिक्षा संस्थान से बदला गया है। किताबों में बदलाव के बाद उनकी छपाई का काम चल रहा है। किताबें अब तक बच्चों को उपलब्ध नहीं हुई हैं। नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। उन किताबों के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में बुधवार से शुरू होगी।

सीमैट निदेशक दिनेश सिंह ने बताया कि पहले चरण में पांच दिन मास्टर ट्रेनर को नई किताबों के अलावा शिक्षक संदर्भिका और कार्य पुस्तिका की जानकारी दी जाएगी। अगले चरण में जिले स्तर से शिक्षकों को बुलाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निपुण भारत अभियान के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण होगा। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more