UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 April 2024

छूट गए सवा लाख एससी विद्यार्थियों को अगले महीने मिलेगी छात्रवृत्ति



लखनऊ। अनुसूचित जाति (एससी) के करीब सवा लाख छूटे विद्यार्थियों को अगले माह शुल्क भरपाई के साथ छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन छात्रों को उनके डाटा की कमियों में सुधार के लिए तीन मई तक का समय दिया गया है। इसके बाद समाज कल्याण विभाग भुगतान की प्रक्रिया शुरू करेगा।


प्रदेश में ढाई लाख रुपये तक सालाना आमदनी वाले अनुसूचित जाति के परिवारों को छात्रवृत्ति के साथ शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा मिलती है। पिछले वित्त वर्ष में 18 जनवरी तक आवेदन करने वाले एससी विद्यार्थियों को 31 मार्च तक भुगतान कर दिया गया था। लेकिन जिन विद्यार्थियों ने 19 जनवरी से 31 मार्च तक आवेदन किया है या जो डाटा में खामी के कारण योजना का लाभ नहीं पा सके थे, उनके



खातों में 15 मई तक राशि भेजने की तैयारी है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि जिन विद्यार्थियों के डाटा में खामी है, उसे छात्रवृत्ति के पोर्टल पर

प्रदर्शित कर दिया गया है। ये विद्यार्थियों तीन मई तक अपने डाटा को सुधार सकते हैं। उसके बाद डाटा लॉक करके भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more