UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 April 2024

सहायक अध्यापक ने दिया इस्तीफा, अपने इस्तीफे में लिख दी यह बात


*झांसी:* सहायक अध्यापक ने दिया इस्तीफा


झांसी। प्राथमिक विद्यालय जलालपुरा ब्लॉक गुरसराय में तैनात सहायक अध्यापक शिवशंकर मिश्रा ने सोमवार को बीएसए ऑफिस में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। शिवशंकर मिश्रा ने त्यागपत्र में लिखा है कि उनका स्कूल घर से 110 किलोमीटर दूर है। वह पिछले साढ़े सात साल से मोटरसाइकिल से रोजाना स्कूल जाने के लिए 220 किलोमीटर सफर कर रहे हैं। ऐसे में वह अपने बीमार माता-पिता की देखरेख नहीं कर पाते। अंतरजनपदीय स्थानांतरण न होने और खुद भी बीमार होने के कारण वह परेशान होकर त्यागपत्र दे रहे हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more