30 April 2024

आरोपी शिक्षक के पक्ष में आए ग्रामीण


आरोपी शिक्षक के पक्ष में आए ग्रामीण

मानपुर ओझा के

ग्रामीणों ने मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सोमवार को बिलासपुर क्षेत्र के गांव मानपुर ओझा के दो काफी ग्रामीण मुरादाबाद स्थित मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे।

सोमवार को उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर शिक्षक को झूठा फंसाने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों का कहना है कि उनके बच्चे गांव के विद्यालय में वर्षों से पढ़ते हैं। जब से शिक्षक हरिराम आए हैं तभी से विद्यालय की काया पलट हो गई। नामांकन के साथ ही भौतिक परिवेश में अमूल चूल सुधार हुआ है। नामांकन भी लगातार बढ़ रहा है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more