UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

अनुपस्थित 99 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र का कटेगा वेतन

 Primary ka master news

 सिद्धार्थनगर। जिला व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 99 शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने अनुपस्थित पाए गए शिक्षक एवं कर्मचारियों का नो वर्क नो पे के आधार पर अनुपस्थिति के दिन का वेतन व मानदेय कटौती का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित कर्मियों को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

बीएसए ने विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया था। टास्क फोर्स में शामिल अधिकारियाें ने 22 अप्रैल से चार मई के बीच प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से निरीक्षण किया। जिसमें स्वयं बीएसए, विभिन्न ब्लॉकों के बीईओ, सप्लाई इंस्पेक्टर व अन्य अधिकारी शामिल रहे। टास्क फोर्स ने डुमरियागंज, बर्डपुर, भनवापुर, बढ़नी, बांसी, इटवा, जोगिया, खेसरहा, खुनियांव, लोटन, मिठवल, नौगढ़, उसका बाजार ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें 99 प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए।


बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन व मानदेय कटौती कर मानव संपदा के सर्विस बुक पर तीन दिन के अंदर अंकित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अनुपस्थिति से संबंधित नोटिस का निर्धारित समय के अंदर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।


डुमरियागंज, खेसरहा सर्वाधिक अनुपस्थित

टास्क फोर्स के निरीक्षण में डुमरियागंज व खेसरहा ब्लॉक में सर्वाधिक 15-15 सहायक अध्यापक, अनुदेशक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा बांसी में 12, बढ़नी 12, बर्डपुर में दो, भनवापुर में एक, इटवा में आठ, जोगिया में नौ व खुनियांव में सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more