UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

भट्ठा मजदूरों से मिले बीएसए, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की



रामपुर। स्कूल चलो अभियान के तहतर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए बीएसए ने मिलक क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर पहुंचकर मजूदरों से संपर्क किया। मजदूरों से कहा कि अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। जिले में परिषदीय स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है। जिसको लेकर जनपद में सभी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक मिलकर गांव में बच्चों के अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। उनसे अपील कर रहे हैं कि वह अपने बच्चों को विद्यालय पढ़ने के लिए भेजें। इसी क्रम में बीएसए ने भी कमान संभालते हुए बच्चों व उनके अभिभावकों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है।


बुधवार को मिलक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मजदूरों को जागरूक किया। बीएसए ने अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए और बच्चों को शिक्षित करने के लिए लगातार गांव में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान बीईओ अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय स्वदीप कनौजिया, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more