UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, गुस्साए ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में ताला बंदकर सरायइनायत थाने का घेराव किया


हनुमानगंज,  एक शिक्षक के कक्षा दो की छात्रा से अश्लील हरकत करने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल में ताला बंदकर सरायइनायत थाने का घेराव किया। घंटों चले हंगामे के बाद छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी, पाक्सो एक्ट तथा जान से मारने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।



आरोपी शिक्षक की तलाश में परिजन चार दिन से स्कूल का चक्कर लगा रहे थे। बुधवार सुबह भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने स्कूल में ताला बंद कर आरोपी शिक्षक को बुलाने पर अड़ गए। प्रधानाध्यापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्कूल का ताला खुलवाया, लेकिन आक्रोशित भीड़ महिलाओं बच्चों के साथ थाने पहुंच गई। वे आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक बृजेश मौर्या के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया जा रहा है कि चार मई को दोपहर छात्रा घर पहुंची तो मां से लिपट कर रोने लगी। मां के पूछने पर सिसकते हुए मासूम ने शिक्षक की गंदी हरकत के बारे में बताया। कहा कि शिक्षक ने मां-बाप से बताने पर सभी को जान से मारने की धमकी दी थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more