UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

पूर्व शिक्षकों का आह्वान शत प्रतिशत करें मतदान


कटरा, । प्राथमिक विद्यालय इकौना के प्रांगण में सेवानिवृत्त शिक्षकों की मासिक बैठक की गई। बैठक की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा गुरु वंदना से हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक रामबरन त्रिपाठी ने किया। संघ के मंत्री तुलसीराम वर्मा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं के बारे में चर्चा की।


अध्यक्ष रामबरन त्रिपाठी ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा मतदान में सभी लोग अपना अपना मतदान जरूर करें। खुद मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।




अपने घर, अपने मोहल्ले तथा अपने गांव का कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रहने पाये। सभी लोग पूरा प्रयास करके मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि जो लोग


■ दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ■ सभी मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मदद करें


मतदान केन्द्र तक जाने में असमर्थ हों उसको किसी साधन से मतदान स्थल तक अवश्य पहुंचाने का प्रयास करें। संरक्षक रघुपति पांडेय ने सभी को मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में देखने तथा जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उनका नाम कैसे वोटर लिस्ट में सम्मिलित हो इसके बारे में बताया। आप सभी अपने परिवार अपने धर्म तथा राष्ट्र के हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग करें। बैठक में दीप नारायण पाठक अंगद गोस्वामी, श्री पति तिवारी, राम उग्गर वर्मा आदि उपस्थित रहे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more