UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

स्कूल चले हम… नए सत्र मैं जुड़े 12 हजार बच्चे


ज्ञानपुर। नए शिक्षा सत्र में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने के लिए 12 हजार 129 बच्चों ने प्रवेश लिया। बच्चों को अधिक से अधिक विद्यालय से जोड़ने की मुहिम में शिक्षा विभाग को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन उम्मीद है कि 20 मई तक संख्या में इजाफा होगा। बेहतर नामांकन कराने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को विभाग सम्मानित भी करेगा।


जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। पहली से आठवीं तक की कक्षा में करीब एक लाख 67 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। फरवरी और मार्च में परीक्षा समाप्त हो गई। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो गया। पहली में पढ़ने वाले बच्चे दूसरी कक्षा में पहुंच गए हैं। जिससे अप्रैल में ‘नामांकन महा अभियान के तहत नए




बच्चों को स्कूल से जोड़ने की मुहिम विभाग और शिक्षकों ने शुरू किया।


छह साल की आयु पूरी करने वाला कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग डोर-टू-डोर संपर्क अभियान एक अप्रैल से संचालित कर रहा है। जिला समन्वयक समेकित रश्मि मिश्रा ने बताया कि नामांकन के लिए कोई लक्ष्य तय नहीं है।


12 हजार 129 नए बच्चों का प्रवेश लिया गया है। 20 मई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि नवीन नामांकन संतोषजनक नहीं है। नामांकन में वृद्धि के लिए निर्देश दिया गया है। अभियान में सभी ब्लॉक से सबसे अधिक नामांकन करने वाले तीन विद्यालयों को जनपद स्तर से सम्मानित किया जाएगा। संवाद



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more