UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 May 2024

बीएडः वाराणसी में सबसे ज्यादा, सिद्धार्थ नगर में सबसे कम परीक्षार्थी देंगे परीक्षा




झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आगामी नौ जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा में सबसे ज्यादा परीक्षार्थी वाराणसी में बैठेंगे। सिद्धार्थ नगर में सबसे कम अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का परिणाम 30 जून को जारी होगा और 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। बीयू की तरफ से होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सात मई थी। इस बार 2,83,046 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2,21,323 ने फीस जमा की। चूंकि, इस बार 51 केंद्रों में ही परीक्षा होनी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more