UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 June 2024

12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत 5856 शिक्षकों की तैनाती के लिए मांगी सूचना

 परिषदीय स्कूलों में 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र पाने वाले 5856 अभ्यर्थियों की तैनाती को प्रक्रिया शुरू हो रही है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बीएसए के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। 




कहाकि 30 दिसंबर और सात जनवरी को नियुक्तिपत्र पाने वाले अभ्यर्थियों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर हस्ताक्षरित हारईकापी और एक्सएल शीट पर 15 जून तक परिषद कार्यालय को उपलब्ध करा दें। अभ्यर्थियों की पंजीयन संख्या, नाम, पिता का नाम, वर्ग, विशेष आरक्षण, जन्म तिथि, लिंग व गुणांक का ब्योरा देना है। विद्यालय आवंटन की कार्रवाई एनआइसी लखनऊ के माध्यम से आनलाइन कराई जाएगी। शैक्षिक अभिलेखों की जांच के बाद 30 दिसंबर 23 और सात जनवरी 2024 को 1796 व 4060 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more