UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 June 2024

ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाये जाने की मांग

 

मथुरा, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाए जाने की मांग बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को भेजे ज्ञापन में की है। संघ का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकाल अवकाश 15 जून को समाप्त हो रहा है। मगर गर्मी चरम सीमा पर है।




 16 जून से 30 जून तक गर्मी से राहत मिलने का कोई संकेत नहीं है। मौसम विभाग निरंतर लू और भयंकर गर्मी रहने का संदेश प्रचारित कर रहा है। तापमान भी 40 से 44 डिग्री तक रहने का अनुमान है। संघ का कहना है कि ऐसी स्थिति में कक्षा आठ तक के बच्चों का विद्यालय में दोपहर 1 बजे तक रोका जाना उचित नहीं है। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत, जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत, जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, सुजीत वर्मा आदि ने बेसिक शिक्षा मंत्री से ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाए जाने की मांग की है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more