UpdateMarts•Com
Follow Channel

13 June 2024

प्राइमरी के टीचरों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू

बदायूं, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के परस्पर अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई। प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर अंतरजनपदीय तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को इससे बड़ी राहत मिली है। शिक्षकों द्वारा लंबे समय से परस्पर अंतरजनपदीय तबादले की सरकार से मांग की जा रही थी। शिक्षकों की मांग पर विभाग ने परस्पर अंतरजनपदीय तबादले का आदेश जारी कर दिया है।

इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 19 जून तक शिक्षक व शिक्षिकाएं कार्यमुक्त कर दिए जाएंगे। वहीं उच्चतम न्यायालय के आदेश पर दोबारा तबादले को भी शिक्षकों को अनुमन्य किया गया है। लेकिन इसका लाभ उन्हीं शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिलेगा जो ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। परिषदीय विद्यालयों में पिछले साल तबादले की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया के तहत जिले के अंदर परस्पर तबादले तो पूरे हो गए, लेकिन एक जिले से दूसरे जिले में तबादले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी शिक्षक व शिक्षिकाएं कार्यमुक्त नहीं हो सकी थी। इसके लिए शिक्षक व शिक्षिकाएं द्वारा लगातार सरकार से मांग की जा रही थी। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि शिक्षकों के परस्पर अंतरजनपदीय तबादले के संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल के आदेश पर सचिव बेसिक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद बुधवार से जिले में यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया है कि सचिव बेसिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन शिक्षकों ने पूर्व में स्थानांतरण का लाभ ले लिया था, उनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए थे। इन्हें न्यायालय द्वारा पारित आदेश के तहत परस्पर अंतरजनपदीय तबादले के लिए अनुमन्य किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more