लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने आगामी 6 सितम्बर से लखनऊ में बेसिक शिक्षा निदेशालय का अनिश्चितकाल तक घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सात वर्षों से आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रदेश भर के करीब 1.42 लाख शिक्षामित्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अपनी समस्या पहुंचाने के लिए धरना देंगे।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

