हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 August 2024

परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की समस्या निस्तारण के निर्देश

 

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय और उसमें पढ़ने वाले बच्चे कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वर्ष 2016 में मिडंडे मील के लिए उपलब्ध कराई थालियां जीर्ण-शीर्ण हो गई हैं। 




विद्यालयों में बिजली व्यवस्था नहीं होने से पढ़ाई में भी दिककतें हें। इन समस्याओं के समाधान की मांग के लिए उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने महानिदेशक (डीजी) स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा को पत्र भेजा था, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्यवाही करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक को लिखा है। महानिदेशक को बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने अवगत कराया है कि आठ वर्षों में मिडडे मील की थाली टूट-फूट गई है।



 अधिकांश विद्यालयों में बच्चों के बेठने के लिए बेंच नहीं हैं। स्मार्ट क्लास के दौर में वह टाट-पटूटी पर बैठकर पढ़ रहे हैं। अधिकांश विद्यालयों में बिजली व्यवस्था नहीं होने से पंखे नहीं हैं। हजारों विद्यालयों में बाउंड्रोवाल नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यालयों के समीप नशे की दुकानें खुली हैं। महानिदेशक ने शिक्षा निदेशक से इस संबंध में कार्यवाही कर एक सप्ताह में अवगत कराने को कहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more