हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 August 2024

प्रधानाध्यापक ने बच्ची से छेड़छाड़ की, गिरफ्तार


मेरठ, हिटी । मवाना की प्रीतनगर कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 में प्रधानाध्यापक ने कक्षा चार की बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। प्रधानाध्यापक नाखून काटने के बहाने बालिकाओं को अपने कमरे में लेकर आया था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों और हिंदू संगठनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज किया। बीएसए ने आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।



11 वर्षीय छात्रा इस विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती है। बताया गया कि प्रधानाध्यापक जमाल कामिल कक्षा चार में पहुंचा और तीन छात्राओं को नाखून काटने के बहाने अपने कार्यालय में ले आया। इसके बाद उसने दो छात्राओं को वापस भेज दिया, जबकि एक को कक्ष में बैठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा वहां से निकल भागी और घर पर सूचना दी। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more