UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 October 2024

अंतःजनपदीय समायोजन प्रक्रिया में एमआरसी शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि लाक करने के निर्देश


प्रयागराजः परिषदीय प्राइमरी स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत मेरिटोरियस रिजर्व कैटेगरी (एमआरसी) के शिक्षकों को कोर्ट के आदेश पर उनके पसंद के जिले में नियुक्ति दी गई, लेकिन अंतःजनपदीय समायोजन प्रक्रिया में नए जिले में तैनाती के कारण कनिष्ठ हो गए।





समायोजन की प्रक्रिया में सरप्लस हो जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनकी आपत्ति के क्रम में उनकी मौलिक नियुक्ति तिथि संशोधित करते हुए डाटा बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र तिवारी ने पोर्टल पर प्रदर्शित किया है। उन्होंने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि अपने द्वारा वरिष्ठता निर्धारण की उपलब्ध कराई गई सूचना का पोर्टल पर पुनः परीक्षण करते हुए डाटा अंतिम रूप से 22 अक्टूबर तक लाक करना सुनिश्चित करें। परिषद सचिव ने यह आदेश 22 को ही जारी किया है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more