UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 October 2024

दीपावली के बाद से बिजली का बिल नहीं चुकाया तो पोस्टपेड से प्रीपेड हो जाएगा मीटर


लखनऊ। दीपावली के बाद से राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान शुरू हो जाएगा। स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी पर अंकुश के साथ बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं का पोस्टपेड कनेक्शन प्रीपेड में परिवर्तित हो जाएगा।

पहले चरण में कानपुर रोड, आलमबाग, राजाजीपुरम, चौक, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी, गोमतीनगर, चिनहट, महानगर डिवीजन में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। केंद्र की योजना आरडीएसएस में सभी उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर लगना है। इन्हें लगाने के लिए तीन फेस में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। कानपुर रोड डिवीजन एक्सईएन नीरज गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर पोस्टपेड से प्रीपेड में बदला जा सकता है। इसका बड़ा फायदा होगा कि जो उपभोक्ता नियमित बिल नहीं देते, उनको प्रीपेड में बदला जा सकेगा। मध्यांचल विद्युत निगम के एमडी भवानी सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर में पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड कनेक्शन का फीचर है। जो उपभोक्ता बिजली बिल नहीं चुकाता है, उन्हें पोस्टपेड कनेक्शन से प्रीपेड में परिवर्तित किया जा सकेगा। इसके लिए बिजली मीटर को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।

आईडी से रिचार्ज होगा
घरों में स्मार्ट मीटर लगने के बाद संबंधित उपभोक्ताओं की सारी जानकारी फीड रहेगी। वे खुद उसे जब चाहे देख सकेंगे। मीटर पूरी तरह सील होगा। छेड़छाड़ संभव नहीं होगी। स्मार्ट मीटर भी रिचार्ज हो सकेगा। हर उपभोक्ता की ऑनलाइन आईडी होगी, जिससे मीटर रिचार्ज किया जा सकेगा। बैलेंस समाप्त होने से पहले ही रिचार्ज न करने पर बिजली तत्काल बंद हो जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more