UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 October 2024

सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापकों के 1894 पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग



प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापकों के 1894 पदों पर भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का धरना मंगलवार को आठवें दिन शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कार्यालय के बाहर जारी रहा। 




ज्ञानवेंद्र सिंह बंटी, रश्मि, पूजा, किरण, साधना, सुधीर तिवारी, रजनीश मिश्र, सुनील कनौजिया, सनोज यादव, मुकेश, विकास वर्मा आदि अभ्यर्थियों का कहना है कि शासन ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से एक महीने में तीन बार रिपोर्ट मांगी है लेकिन अधिकारियों के स्तर से लगातार लेटलतीफी की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more