UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 October 2024

शिक्षकों और कर्मियों की पेंशन में जुड़ेगा नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों की पेंशन में नोशनल वेतन वृद्धि (काल्पनिक वेतन वृद्धि) का लाभ जोड़ा जाएगा। अगर कोई शिक्षक व कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हो रहा है और उसकी वेतन वृद्धि ठीक अगले दिन एक जुलाई या एक जनवरी को नियत है तो उसे लाभ दिया जाएगा। विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा अवधेश कुमार तिवारी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए गए

हैं। 
वेतन वृद्धि की नियत तारीख से मात्र एक दिन पूर्व रिटायर होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को दीपावली से पहले राज्य सरकार ने बड़ा उपहार दिया है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कुल साढ़े चार लाख शिक्षक और एक लाख शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यरत हैं। बीते 12 जून को वित्त विभाग से बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति ही लाभ देने की मांग की गई थी।

ये भी पढ़ें - अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन प्रक्रिया 2024-25 के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास मद के अन्तर्गत विद्युतीकरण आदि सम्बन्धी कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में आंवटित की गयी धनराशि के सापेक्ष उपभोग प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more