UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 October 2024

बच्चों की सेहत पर भारी पड रही मौसम, बरतें सावधानी


प्रतापगढ़ : मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ गई है। इससे बच्चों में सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। ठंड से बीमार लोग राजा प्रताप बहादुर अस्पताल व महिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। महिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1142 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं बाल रोग विभाग में 220 बच्चे ओपीडी में लाए गए। इसमें अधिकांश सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार से पीड़ित रहे।


इन दिनों सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोग अभी भी मौसम के बदलाव को लेकर सावधान नहीं हो रहे हैं। बच्चों में संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से बदन दर्द के साथ जुकाम व बुखार होने लगा है। मौसम में बदलाव से खांसी जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों में 30 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार व खांसी जुकाम के आ रहे हैं। रात में


ठंडक एवं दिन में गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं।

राजा प्रताप बहादुर अस्पताल, महिला अस्पताल के साथ ही नर्सिंगहोम में भी मरीज पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को 220 बच्चे ओपीडी में लाए गए, इनमें से अधिकांश वायरल फीवर व खांसी जुकाम के रहे। ऐसे में बच्चों की देखभाल बेहद जरूरी है।



बदलते मौसम से बच्चों को ऐसे बचाएं

• बदलता मौसम सबको बीमार कर देता है। बच्चों को पूरी बांह के कपड़े पहनाएं।

• बच्चों के खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

• बच्चों को बाहर का खाना न खाने दें।

•बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फल, दूध दें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more