हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

स्कूल में 15 वर्ष की छात्रा को पड़ा दिल का दौरा, मौत

 


तरनतारन । 11वीं कक्षा की एक छात्रा की स्कूल परिसर के मैदान में दौड़ते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिले के बाबा दीप सिंह पब्लिक स्कूल डेहरा साहिब की छात्रा हरलीन कौर (15) निवासी गांव राहल चाहल जिला तरनतारन शुक्रवार शाम को स्कूल के मैदान में दौड़ रही थी।

ये भी पढ़ें - संतान कोई संपत्ति नहीं है जिसे कैद में रखा जाए कोर्ट

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती में शारीरिक परीक्षा 26 दिसम्बर से, आपत्ति पर उसी दिन होगी अपील

ये भी पढ़ें - यूपी के विश्वविद्यालयों में एकल प्रवेश प्रणाली

ये भी पढ़ें - 18 दिसंबर को लखनऊ के धरने में जाएंगे जिले के शिक्षक



 उसने माता-पिता की सलाह पर वजन कम करने के लए दौड़ना शुरू किया था। हरलीन कौर ने अभी मैदान का एक चक्कर ही लगाया था कि वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच स्कूल के मालिक गुरप्रताप सिंह पन्नू उसे अपनी कार में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। एजेंसी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more