हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

शिक्षा मंत्री ने किया प्रधानाध्यापक को सम्मानित

 

 

कप्तानगंज(बस्ती)। प्राथमिक विद्यालय सहिजनपुर में प्रधानाध्यापक स्कंद मिश्र को निपुण भारत मिशन अभियान में विशिष्ट योगदान के लिए शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हाॅल में सम्मानित किया गया।







बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉक्टर एम के सुंदरमएवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा कंचन वर्मा ने सम्मानित किया ।




सम्मानित होने वालों में बस्ती मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय शुक्ल एवं जनपद से इकलौते शिक्षक के रूप में स्कंद मिश्र का भी नाम शामिल रहा ।



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार, चंद्रिका सिंह, उदय शंकर शुक्ल ,उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी दुर्गेश यादव ,हरेंद्र यादव ,शिव प्रकाश सिंह एवं वंदना तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more