हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

डीआईओएस कार्यालय के रवैये पर भड़के शिक्षक विधायक

 


 

बांदा। डीआईओएस कार्यालय की कार्यप्रणाली और विशेषकर लिपिकों की मनमानी पर भाजपा के शिक्षक विधायक (एमएलसी) डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताई। जल्द सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।


डीआईओएस को भेजे पत्र में शिक्षक विधायक ने हाल ही में ‘अमर उजाला’ में छपी खबर और शिक्षकों से मिल रही शिकायतों का हवाला देकर कहा है कि डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं के मेडिकल व अवकाश संबंधी तथा अन्य प्रकरणों की फाइलें अनावश्यक रूप से संबंधित लिपिक या वित्त एवं लेखाधिकारी (मा. शिक्षा) के यहां रोकी जा रही हैं। इनकी अलमारियां फाइलों से भरी हैं। शिक्षक-शिक्षिकाएं दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें भटकाया जा रहा है।






विधायक ने कहा कि जनपद के कुछ स्कूलों से हाल में ही कुछ लिपिक यहां संबद्ध किए गए हैं। वह लापरवाही और मनमानी कर रहे हैं। इस रवैए से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। शासन के प्रति शिक्षकों में असंतोष होना स्वभाविक है। विधायक ने डीआईओएस से कहा है कि लंबित सभी प्रकरणों/ फाइलों की वह खुद समीक्षा करें और निस्तारण कराएं। वर्ना, माध्यमिक शिक्षा मंत्री व शासन के संज्ञान में लाकर कार्रवाई कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more