हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

छात्रा का गला रेता और शव कंधे पर रख गांव चल पड़ा

 

बलरामपुर, । एकतरफा प्यार में बौखलाए युवक ने कक्षा आठ की छात्रा की धारदार औजार से गला रेत हत्या कर दी। छात्रा के शव को कंधे पर लादकर घर चल पड़ा। अन्य छात्रों ने युवक के कंधे पर शव देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की जमकर धुनाई की। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




समदा गांव के मजरे लोनियन पुरवा निवासी रामदीन की 14 वर्षीय पुत्री मधु सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह घर से ऐहलहवा मोड़ तक साइकिल से आती थी। वहां से स्कूल बस में जाती थी। गांव का ही युवक धर्मपाल चौहान (19) उसे अक्सर परेशान करता था। शनिवार

सुबह मधु साइकिल से ऐहलहवा मोड़ के लिए निकली थी। धर्मपाल ने रास्ते में रोककर उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।


इसके बाद धर्मपाल शव कंधे पर लादकर घर चल पड़ा। अन्य छात्रों ने उसके कंधे पर मधु का शव देखकर शोर मचाया। इस पर दौड़े ग्रामीणों ने धर्मपाल को पकड़ कर पिटाई कर दी। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मधु के भाई की तहरीर पर धर्मपाल के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more