हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

15 December 2024

23 दिसंबर से शुरू होगी बेसिक की अर्धवार्षिक परीक्षा

 

अम्बेडकरनगर। । बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों की वर्तमान शैक्षिक सत्र की अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय सारणी जारी हो गई है। 




कक्षा एक से कक्षा आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 23 दिसंबर को शुरू होगी और 28 दिसंबर को समाप्त होगी। दो पाली में में होने वाली परीक्षा दो दो घंटे की होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक होगी। परीक्षा के बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अर्ध वार्षिक परीक्षा का विस्तृत मूल्यांकन होगा। बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल के आदेश अनुसार जिले में परीक्षा कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more